Poco X8 Pro IRON MAN Edition Bgmi Test क्या सच में Smooth Gaming मिलता है

Poco X8 Pro IRON MAN Edition Bgmi Test

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो BGMI में स्मूद और हाई FPS गेमिंग दे, तो यह टेस्ट आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम Poco X8 Pro IRON MAN Edition Bgmi Test पर रियल गेमप्ले, FPS स्टेबिलिटी, हीटिंग और परफॉर्मेंस को चेक करेंगे। क्या यह फोन सच में 120FPS सपोर्ट करता है या सिर्फ मार्केटिंग है जानिए पूरी सच्चाई और गेमिंग एक्सपीरियंस इस डिटेल्ड टेस्ट में।

Test CategoryResult / Performance
TDM Mode FPS100–105 FPS (120FPS नहीं मिला)
Full Map Normal FPS90–100 FPS
Heavy Fight FPS70–80 FPS तक गिरावट
Frame Dropकाफी ज्यादा, खासकर intense moments में
Heating (1 Hour)43°C तक तापमान
Battery Drop (1 Hour)33% बैटरी कम
WhatsApp Group Join Now

TDM Mode में Poco X8 Pro BGMI TEST 120FPS 100 105 FPS तक ही सीमित परफॉर्मेंस।

BGMI के TDM मोड में गेमिंग करने के बाद देखने को मिला कि Poco X8 Pro BGMI TEST 120FPS में लगातार 120FPS नहीं मिल रहा। गेम ज्यादातर समय 100 से 105 FPS के बीच ही स्टेबल रहता है। हालांकि गेमप्ले स्मूद है और बड़े FPS ड्रॉप्स नहीं दिखते, लेकिन पूरा 120FPS एक्सपीरियंस यहां नहीं मिलता। इसका कारण गेम ऑप्टिमाइजेशन या डिवाइस लिमिटेशन हो सकता है।

Poco X8 Pro BGMI Test Tdm Mode
Poco X8 Pro BGMI Test Tdm Mode

Full Map BGMI Test Heavy Fight में FPS Drop और हल्का Lag देखने को मिला

Full map में गेमिंग करने के बाद Poco X8 Pro BGMI TEST 120FPS में परफॉर्मेंस mixed देखने को मिलती है। Normal gameplay के दौरान FPS लगभग 90 से 100 तक रहता है, जिससे गेम काफी हद तक smooth लगता है। लेकिन जैसे ही intense fight, event या ज्यादा players एक साथ आते हैं, FPS गिरकर 70 से 80 तक पहुंच जाता है। इस दौरान हल्का lag और frame drop भी महसूस होता है, जो overall gaming experience को थोड़ा affect करता है.

Poco X8 Pro BGMI Test Full Map Test
Poco X8 Pro BGMI Test Full Map Test

Frame Drop Issue Gaming के दौरान बार-बार गिरता है FPS.

अगर frame drop की बात करें, तो गेमिंग के दौरान यह फोन काफी ज्यादा frame drop दिखाता है। खासकर लंबे समय तक BGMI खेलने पर FPS अचानक नीचे गिरने लगता है, जिससे गेमप्ले में रुकावट महसूस होती है। Smooth चल रही गेम भी बीच-बीच में स्टटर करने लगती है। Heavy fight, fast movement और close combat में यह issue और ज्यादा नजर आता है। इससे aiming और reaction timing पर असर पड़ता है। Overall experience ठीक-ठाक रहता है, लेकिन लगातार frame drop competitive gaming के लिए थोड़ा problem create करता है

Heating Test 1 घंटे की गेमिंग के बाद 43°C तक पहुंचा तापमान

लगातार 1 घंटे की BGMI गेमिंग के बाद फोन का तापमान लगभग 43°C तक पहुँच गया, जो काफी ज्यादा माना जाता है। शुरुआत में फोन नॉर्मल रहता है, लेकिन धीरे-धीरे हीट बढ़ने लगती है। लंबे समय तक खेलने पर बैक पैनल noticeably गर्म हो जाता है, जिससे हाथ में पकड़ना थोड़ा uncomfortable लगता है। हाई ग्राफिक्स और लगातार FPS लोड के कारण यह heating issue और बढ़ जाता है। इससे performance पर भी हल्का असर पड़ता है, जैसे FPS drop और lag देखने को मिल सकता है। Overall, heavy gamers के लिए cooling एक concern बन सकता है

Battery Test 1 घंटे की गेमिंग में 33% बैटरी ड्रॉप

अगर बैटरी की बात करें, तो 1 घंटे की लगातार BGMI गेमिंग के बाद इस फोन में करीब 33% बैटरी ड्रॉप देखने को मिला। यह बैटरी कंजम्प्शन थोड़ा ज्यादा माना जाएगा, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो लंबा गेमिंग सेशन करते हैं। शुरुआत में बैटरी स्टेबल रहती है, लेकिन हाई ग्राफिक्स और FPS पर खेलने से बैटरी तेजी से कम होती है। इससे यह साफ होता है कि पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ बैटरी बैकअप थोड़ा compromise करता है

Final Verdict BGMI गेमिंग के लिए सही विकल्प नहीं

अगर इस फोन की पूरी बात करें, तो Poco X8 Pro BGMI TEST 120FPS के हिसाब से यह BGMI गेमिंग के लिए अच्छा विकल्प नहीं माना जा सकता। सबसे बड़ा समस्या इसका हीटिंग है, जो लंबे समय तक गेम खेलने पर काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही बैटरी ड्रॉप भी ज्यादा देखने को मिलता है, जहां सिर्फ 1 घंटे में लगभग 33% बैटरी खत्म हो जाती है। FPS भी लगातार 120 नहीं मिलता, बल्कि ज्यादातर 90 से 100 के बीच ही रहता है। इस प्राइस रेंज में आपको इससे बेहतर गेमिंग फोन आसानी से मिल सकते हैं

ALSO READ

₹30,000 के Infinix Note 60 Pro में 120FPS मिलता है या नहीं BGMI में

OPPO F33 Pro 5G पर Flipkart Sale धमाका, ₹37,999 में बड़ी डील

Disclaimer:- यह टेस्ट Poco X8 Pro BGMI TEST 120FPS पर आधारित पर्सनल एक्सपीरियंस है। गेमिंग परफॉर्मेंस डिवाइस, अपडेट, सेटिंग्स और नेटवर्क के अनुसार बदल सकती है। यहां दिए गए रिजल्ट्स हर यूज़र के लिए समान होना जरूरी नहीं है। यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है

WhatsApp Group Join Now
Picture of Ravi Parmar

Ravi Parmar

मैं Ravi Parmar एक हिंदी टेक लेखक हूँ और मुझे स्मार्टफोन तथा मोबाइल टेक्नोलॉजी पर लिखने का लगभग 3–4 साल का अनुभव है। मैं नए स्मार्टफोन लॉन्च, फीचर्स और टेक खबरों पर सरल हिंदी में लेख लिखता हूँ, ताकि पाठकों को मोबाइल टेक्नोलॉजी की सही और उपयोगी जानकारी मिल सके।