OnePlus 15R BGMI Gaming Test क्या मिलता है Smooth 120FPS गेमिंग अनुभव

OnePlus 15R BGMI Gaming Test

OnePlus 15R BGMI Gaming Test इस समय गेमिंग यूज़र्स के बीच काफी चर्चा में है। दमदार प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्मूद परफॉर्मेंस की वजह से यह फोन BGMI खिलाड़ियों को काफी आकर्षित कर रहा है। इस गेमिंग टेस्ट में हमने फोन की 120FPS क्षमता, हीटिंग, बैटरी ड्रेन और फुल मैप प्रदर्शन को चेक किया। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो कैमरा और गेमिंग दोनों में अच्छा अनुभव दे सके, तो OnePlus 15R आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

टेस्टपरिणाम
गेमBGMI
मोडTDM + Full Map
ग्राफिक्स सेटिंग120FPS
TDM FPS103 से 115 FPS
Full Map FPS107 से 115 FPS
Event Fight FPS105 से 110 FPS
Frame Dropहल्के फ्रेम ड्रॉप देखने को मिले
Heating40°C
1 घंटे में Battery Drop16%
Gaming Experienceस्मूद और अच्छा
WhatsApp Group Join Now

OnePlus 15R TDM Mode गेमिंग प्रदर्शन

BGMI के TDM मोड में टेस्ट करने पर OnePlus 15R का प्रदर्शन ठीक-ठाक देखने को मिला। गेम के दौरान कई बार फोन लगभग 103 FPS तक जाता नजर आया, लेकिन यह लगातार 120 FPS बनाए रखने में सफल नहीं हो पाया। मैच के दौरान बीच-बीच में फ्रेम ड्रॉप भी देखने को मिले, जिनकी वजह से गेमिंग अनुभव पूरी तरह स्थिर महसूस नहीं हुआ। खासकर तेज फाइट और ज्यादा मूवमेंट के समय FPS नीचे गिरता नजर आया। हालांकि, सामान्य गेमप्ले में फोन अच्छा प्रदर्शन देता है और गेम काफी हद तक स्मूथ तरीके से चल जाता है।

OnePlus 15R BGMI Gaming Test
OnePlus 15R BGMI Gaming Test

OnePlus 15R Full Map गेमिंग अनुभव

BGMI के फुल मैप में गेम खेलने के दौरान OnePlus 15R का प्रदर्शन काफी अच्छा देखने को मिला। जैसे ही प्लेन से जंप किया गया, उस समय फोन में लगभग 107 से 110 FPS तक का प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं इवेंट एरिया में फाइट के दौरान भी फोन करीब 105 to 110 FPS तक आसानी से बनाए रखने में सफल रहा। सामान्य फाइट और खुले एरिया में गेम खेलते समय FPS कई बार 115 तक पहुंचता नजर आया। कुल मिलाकर फुल मैप में फोन स्मूथ गेमिंग अनुभव देता है और ज्यादा लैग या बड़ी रुकावट देखने को नहीं मिलती।

OnePlus 15R में Frame Drop का अनुभव।

BGMI खेलते समय OnePlus 15R में फ्रेम ड्रॉप देखने को मिले, लेकिन यह समस्या हर समय नहीं रही। सामान्य गेमप्ले के दौरान फोन लगभग 110 से 115 FPS तक अच्छा प्रदर्शन देता रहा, जिससे गेम काफी स्मूथ महसूस हुआ। हालांकि, प्लेन से जंप करने और इवेंट एरिया में ज्यादा खिलाड़ियों के आने पर FPS कई बार 103 से 107 तक गिरता नजर आया। तेज फाइट और लगातार मूवमेंट के दौरान भी हल्के फ्रेम ड्रॉप महसूस हुए। इसके बावजूद, गेम पूरी तरह रुकता नहीं है और फोन जल्दी ही दोबारा स्थिर प्रदर्शन देने लगता है, जिससे कुल अनुभव अच्छा बना रहता है।

OnePlus 15R BGMI Gaming Test
OnePlus 15R BGMI Gaming Test

OnePlus 15R Heating Test

लगातार 1 घंटे तक BGMI खेलने के बाद OnePlus 15R का तापमान लगभग 40 डिग्री तक पहुंच गया। गेमिंग के दौरान फोन हल्का ज्यादा गर्म महसूस हुआ, जो लंबे समय तक हाई एफपीएस पर खेलने की वजह से देखने को मिला। खासकर फुल मैप और लगातार फाइट के समय गर्माहट बढ़ती नजर आई। हालांकि तापमान बढ़ने के बाद भी फोन के प्रदर्शन में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली और गेम काफी हद तक स्मूद चलता रहा। एफपीएस भी ज्यादातर समय स्थिर बने रहे। कुल मिलाकर गेमिंग अनुभव अच्छा रहा, लेकिन फोन की हीटिंग थोड़ी कम हो सकती थी।

OnePlus 15R Battery Performance

लगातार 1 घंटे तक BGMI खेलने के बाद OnePlus 15R में केवल 16 प्रतिशत बैटरी की कमी देखने को मिली, जो काफी अच्छा माना जा सकता है। हाई एफपीएस और लंबे गेमिंग सत्र के बावजूद फोन की बैटरी तेजी से खत्म नहीं हुई। गेम खेलते समय बैटरी बैकअप संतुलित नजर आया, जिससे लंबे समय तक गेमिंग करना आसान हो जाता है। खास बात यह रही कि अच्छे प्रदर्शन के साथ बैटरी खपत ज्यादा महसूस नहीं हुई। अगर आप लंबे समय तक गेम खेलते हैं, तो यह फोन आपको अच्छा बैटरी अनुभव दे सकता है। कुल मिलाकर बैटरी प्रदर्शन काफी संतोषजनक लगा।

क्या OnePlus 15R खरीदना चाहिए

अगर OnePlus 15R को खरीदने की बात करें, तो मेरे अनुसार यह फोन गेमर्स के लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। BGMI में यह फोन अच्छे एफपीएस देता है और लंबे समय तक गेम खेलने पर भी ज्यादा दिक्कत महसूस नहीं होती। वहीं अगर आप सामान्य इस्तेमाल करने वाले यूज़र हैं, तब भी यह फोन आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है। फोन की बैटरी भी अच्छा साथ देती है और रोजाना इस्तेमाल में किसी तरह का बड़ा लैग देखने को नहीं मिलता। कुल मिलाकर गेमिंग और सामान्य उपयोग दोनों के लिए यह फोन संतुलित और भरोसेमंद अनुभव देता है।

ALSO READ

iQOO Z11 लॉन्च होते ही चर्चा में, Snapdragon चिप और 9020mAh बैटरी खास

OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च, 7000mAh बैटरी ने मचाई हलचल

Disclaimer:- यह गेमिंग टेस्ट हमारे व्यक्तिगत उपयोग और अनुभव पर आधारित है। गेम के दौरान मिलने वाला एफपीएस, तापमान और बैटरी प्रदर्शन फोन की सेटिंग, इंटरनेट स्पीड, गेम अपडेट और कमरे के तापमान के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। लंबे समय तक लगातार गेम खेलने से फोन गर्म हो सकता है और बैटरी तेजी से कम हो सकती है। किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने से पहले अपनी जरूरत, बजट और उपयोग के अनुसार पूरी जानकारी जरूर जांच लें।

WhatsApp Group Join Now
Picture of Ravi Parmar

Ravi Parmar

मैं Ravi Parmar एक हिंदी टेक लेखक हूँ, जिन्हें स्मार्टफोन, मोबाइल टेक्नोलॉजी और मोबाइल गेमिंग विशेष रूप से BGMI पर लिखने का 3 से 4 वर्षों का अनुभव है। मैं नए स्मार्टफोन लॉन्च, उनके फीचर्स, परफॉर्मेंस और BGMI जैसे गेम्स के लिए उनके रियल-लाइफ उपयोग का विश्लेषण करता हूँ। इसके साथ ही, मैं विभिन्न स्मार्टफोन्स के बीच तुलना comparison करके पाठकों को सही डिवाइस चुनने में मदद करता हूँ। मेरा उद्देश्य जटिल टेक्नोलॉजी को सरल हिंदी में समझाकर यूज़र्स तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाना है।