अगर आप OnePlus Nord 5 का OnePlus Nord 5 BGMI Gaming Test देखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। इस टेस्ट में हमने फोन को BGMI की अलग-अलग ग्राफिक्स सेटिंग्स पर इस्तेमाल किया, जहां FPS Performance, Heating, Battery Drain और Smooth Gameplay जैसी चीजों को चेक किया गया। लंबे समय तक गेम खेलने के बाद फोन कितना stable रहता है और कहीं lag या frame drop देखने को मिलता है या नहीं, इसकी पूरी जानकारी आपको यहां आसान हिंदी भाषा में मिलने वाली है।
OnePlus Nord 5 BGMI Gaming Test Table
| टेस्ट कैटेगरी | रिजल्ट |
|---|---|
| Full Map FPS | शुरुआत में 80-85FPS, बाद में 90FPS Stable |
| Event Fight FPS | लगभग 85FPS तक |
| TDM Mode Performance | लगभग लगातार 90FPS |
| Frame Drops | Heavy fights में FPS 80 तक गया |
| Gaming Experience | Smooth और Stable |
| Lag Issue | ज्यादा lag देखने को नहीं मिला |
| Battery Drop (1 Hour) | लगभग 15% |
| Temperature (1 Hour) | लगभग 40°C |
| Heating Experience | थोड़ा ज्यादा गर्म महसूस हुआ |
| Overall Gaming Result | अच्छा BGMI Performance |
Full Map BGMI Performance
OnePlus Nord 5 पर BGMI के Full Map में गेम खेलते समय जब आप प्लेन से jump करते हैं, तब शुरुआत में लगभग 80 से 85 FPS देखने को मिलते हैं। हालांकि कुछ ही समय बाद फोन आसानी से 90FPS maintain कर लेता है, जिससे gameplay काफी smooth महसूस होता है। Event वाली fights के दौरान भी यह फोन करीब 85FPS तक आराम से निकाल देता है। लंबे समय तक gaming करने पर भी ज्यादा lag या frame drops देखने को नहीं मिले, जिसकी वजह से overall gaming experience काफी अच्छा और stable महसूस हुआ।
TDM मोड गेमिंग परफॉर्मेंस
OnePlus Nord 5 पर BGMI के TDM मोड में टेस्ट करने पर काफी शानदार गेमिंग परफॉर्मेंस देखने को मिली। गेम के दौरान फोन लगभग लगातार 90FPS के आसपास परफॉर्म करता रहा, जिसकी वजह से गेमप्ले काफी स्मूथ और फास्ट महसूस हुआ। क्लोज फाइट और तेज मूवमेंट के समय भी किसी तरह का बड़ा lag या frame drop देखने को नहीं मिला। फोन का touch response भी काफी अच्छा था, जिससे कंट्रोल्स सही तरीके से काम कर रहे थे। लंबे समय तक TDM खेलने के बाद भी फोन ने stable performance दी और overall gaming experience काफी बढ़िया लगा।
Frame Drop Performance
OnePlus Nord 5 पर BGMI खेलते समय frame drop काफी कम देखने को मिले। Full Map में gaming के दौरान FPS ज्यादातर 85 से 90 के बीच बना रहा, जबकि heavy fights या ज्यादा players आने पर FPS कुछ समय के लिए 80 तक गिरा। हालांकि यह drop ज्यादा देर तक नहीं रहा और फोन जल्दी ही फिर से stable हो गया। TDM मोड में तो performance और भी बेहतर रही, जहां लगभग लगातार 90FPS देखने को मिले। Overall gameplay के दौरान major stuttering या ज्यादा lag जैसी कोई बड़ी समस्या देखने को नहीं मिली।
Battery Performance During Gaming
OnePlus Nord 5 पर लगातार 1 घंटे तक BGMI खेलने के बाद लगभग 15% तक battery drop देखने को मिला, जो कि एक काफी अच्छा result माना जा सकता है। Gaming के दौरान फोन ने stable performance बनाए रखी और battery बहुत तेजी से drain नहीं हुई। Full Map और TDM जैसे modes में लगातार gameplay करने के बाद भी battery backup संतोषजनक लगा। खास बात यह रही कि high FPS gaming के बावजूद battery optimization काफी बेहतर देखने को मिला। Overall देखा जाए तो लंबे gaming session के लिए यह फोन अच्छी battery performance देने में सक्षम नजर आया।
Heating Test During Gaming
OnePlus Nord 5 पर लगातार 1 घंटे तक BGMI खेलने के बाद फोन का तापमान लगभग 40°C तक पहुंच गया था। मेरे अनुसार, यह थोड़ा ज्यादा महसूस हुआ, क्योंकि सामान्य तौर पर कई फोन 1 घंटे की gaming में इतने गर्म नहीं होते हैं। हालांकि, फोन की performance पर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला और gameplay काफी हद तक smooth बना रहा। लंबे gaming session के दौरान back panel हल्का गर्म महसूस होने लगा था, खासकर camera area के पास। Overall heating control ठीक था, लेकिन temperature थोड़ा कम होता तो gaming experience और बेहतर महसूस होता।
क्या आपको OnePlus Nord 5 खरीदना चाहिए
अगर अब इस फोन को खरीदने की बात करें, तो यह फोन काफी अच्छा विकल्प साबित होता है। BGMI में यह आराम से 90FPS तक की smooth gaming देने में सक्षम है, और gameplay के दौरान ज्यादा lag या major frame drop भी देखने को नहीं मिलता। फोन का overall performance काफी stable महसूस होता है, जिसकी वजह से रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी यह अच्छी तरह काम करता है। अगर आप एक normal user हैं या फिर आपको gaming करना पसंद है, तो यह फोन आपके लिए काफी अच्छा option बन सकता है। खासकर gaming और performance के मामले में यह अच्छा अनुभव देता है।
ALSO READ
₹40,999 से ₹31,999 हुआ Motorola Edge 60 Pro, Flipkart Sale में बड़ा डिस्काउंट
Poco X7 Pro BGMI Gaming Test 90FPS पर कैसा है गेमिंग अनुभव
Disclaimer:- इस आर्टिकल में बताया गया BGMI Gaming Test हमारे व्यक्तिगत उपयोग और अनुभव पर आधारित है। Gaming performance, FPS, heating और battery backup अलग-अलग users के usage, internet connection, game updates और phone settings के अनुसार थोड़ा बदल सकते हैं। यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से साझा की गई है। किसी भी smartphone को खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट के अनुसार पूरी जानकारी जरूर जांच लें।